स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीत

नन्हीं सरयू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कन्नड़ भाषा में एक भजन प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री ने बच्ची का गीत बड़े ध्यान से सुना और उसकी प्रस्तुति की सराहना की।

सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीत
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात

  • सूर्यकुमार यादव के साथ उनकी पत्नी देविशा, नवजात बेटी, उनकी साली दीक्षा, साले अजय शेट्टी और साली के दोनों बच्चे राम और सरयू भी मौजूद रहे।

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर और टी20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान परिवार के साथ बिताए गए खुशनुमा पलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। खास तौर पर सूर्यकुमार की साली के बेटे राम और बेटी सरयू की मौजूदगी ने इस मुलाकात को यादगार बना दिया।

सूर्यकुमार यादव के साथ उनकी पत्नी देविशा, नवजात बेटी, उनकी साली दीक्षा, साले अजय शेट्टी और साली के दोनों बच्चे राम और सरयू भी मौजूद रहे। इस दौरान नन्हीं सरयू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कन्नड़ भाषा में एक भजन प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री ने बच्ची का गीत बड़े ध्यान से सुना और उसकी प्रस्तुति की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए हिंदी में एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा, ''दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।प्रधानमंत्री की इस पोस्ट के बाद मुलाकात के दौरान के पारिवारिक और आत्मीय पलों की चर्चा होने लगी। बच्ची द्वारा कन्नड़ भजन प्रस्तुत किए जाने का वीडियो भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 की शुरुआत में टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था। हालांकि, विश्व कप जीत के बाद खराब फॉर्म के चलते सूर्यकुमार को टीम में जगह नहीं मिल पाई थी।इस मुलाकात के जरिए क्रिकेट और राजनीति की दुनिया की दो प्रमुख हस्तियों के बीच आत्मीयता का एक खास पल देखने को मिला।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें