स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोग

धनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

गोसाईगंज चौराहे पर रस्सी से बैरिकेडिंग कर लागू कराई वनवे व्यवस्था

धनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

व्यापारियों और पटाखा दुकानदारों को दिए सुरक्षा के निर्देश

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। धनतेरस पर्व पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव से बिगड़ी यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए शुक्रवार को एसीपी आरके सिंह खुद सड़क पर उतर आए। उन्होंने इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह और पुलिस फोर्स के साथ गोसाईगंज चौराहे पर मोर्चा संभालकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई। पुलिस ने रस्सी से बैरिकेडिंग कर हाईवे की दोनों पटरियों पर वनवे व्यवस्था लागू की, जिसके बाद काफी देर से बाधित यातायात धीरे-धीरे सुचारु हो सका। 

यातायात व्यवस्था संभालने के बाद एसीपी ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर व्यापारियों से संवाद किया और त्योहार के दौरान सतर्क रहने की अपील करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया।  इसके बाद वह कस्बे के बाहर लगी पटाखा मार्केट पहुंचे और दुकानदारों को सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। हालांकि वनवे व्यवस्था के चलते कस्बे में आने वाले दोपहिया वाहन सवारों को करीब पांच सौ मीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। 

रास्ते को लेकर कुछ वाहन सवारों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई। इसके बावजूद पुलिस की सक्रियता से त्योहार के दौरान बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सका।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें