स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारकुएं में मिला बालिका का शव, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्ताररणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारकुएं में मिला बालिका का शव, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्ताररणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ

फुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरा

फुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरा

गौरव कुमार हरिद्वार।कुंभ मेले की तैयारियों के नाम पर शहर में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, लेकिन इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभागों की गंभीरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। देशरक्षक तिराहे से कनखल जाने वाले मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य के नाम पर सड़क को ही सामग्री रखने का स्थान बना दिया गया है। सड़क पर जगह-जगह बजरी, रेत और अन्य निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। इससे राहगीरों के साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। हैरानी की बात यह है कि दीपावली के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। इसके बावजूद निर्माण सामग्री को सड़क से हटाकर व्यवस्थित रखने और राहगीरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। सड़क पर फैली बजरी और रेत के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति और भी जोखिम भरी है। जरा सी चूक वाहन फिसलने और हादसे का कारण बन सकती है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और कनखल के बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोग गुजरते हैं। त्योहार के दौरान वाहनों और पैदल चलने वालों की संख्या बढ़ने से खतरा और गंभीर हो गया है। ऐसे में सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। सवाल यह है कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी नहीं है? क्या निर्माण स्थल पर सुरक्षा बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और यातायात को सुचारू रखने की व्यवस्था करना जरूरी नहीं है? कुंभ मेले की तैयारियों के बीच शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर निर्माण कार्यों के दौरान ही लोगों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है। आखिर किसकी निगरानी में यह काम कराया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण क्यों नहीं कर रहे हैं? विभाग को तत्काल सड़क से निर्माण सामग्री हटवाकर व्यवस्थित तरीके से रखवानी चाहिए और निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। विकास कार्यों के नाम पर आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें