स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारकुएं में मिला बालिका का शव, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्ताररणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारकुएं में मिला बालिका का शव, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्ताररणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ

नशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तार

नशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश। (रजनी गोयल) नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे तीन युवकों को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं। इनमें एक स्कूटी आवास विकास कॉलोनी और दूसरी देहरादून रोड स्थित गुरुद्वारा वाली गली से चोरी की गई थी। दोनों मामलों में शिकायत मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 4 नवंबर की रात आईडीपीएल फायर स्टेशन के पास दबिश देकर तीनों को स्कूटी सहित पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान आयुष छेत्री (22), कृष ठाकुर (21) और रवि (25), निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने दोनों स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, तीनों स्मैक के नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने बताया कि नशे की आदत के चलते परिजनों ने उन्हें घर से अलग कर दिया है। पुलिस जांच में आयुष के खिलाफ वर्ष 2025 और 2026 में चोरी के कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है, जबकि कृष और रवि के खिलाफ भी पूर्व में वाहन चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों मुकदमों में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें