स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

बोले- सत्य, धर्म और सामाजिक समरसता के दीप से आलोकित हो समाज, विकसित भारत के संकल्प में दें योगदान

पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

रघुबीर शर्मा । लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली अंधकार का प्रतिकार कर प्रकाश के स्वागत का पर्व है। त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर अमावस्या की रात्रि भी ज्योतिर्मय हुई और युगों-युगों के पश्चात आज भी दीपावली के दीप अपनी ज्योति से जन-जन को राम की भक्ति और सत्य व धर्म के संकल्प से सिद्धि का संदेश दे रहे हैं। आइए, हम सभी उत्साह एवं उमंग के साथ ऐसे दीप प्रज्ज्वलित करें, जो धर्म, सत्य, मर्यादा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रधर्म के प्रकाश से समाज को आलोकित करें।

श्री चौधरी ने कामना की कि दीपावली के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी, मां सरस्वती एवं प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की कृपा से प्रत्येक परिवार ज्ञान, बुद्धि, आरोग्य और समृद्धि से परिपूर्ण हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प की सिद्ध के लिए हम सभी अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन को सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और ऐश्वर्य के पंचामृत से पूरित करे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें