स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतराएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरा

एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्त

एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्त

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। अमौसी स्थित इंडियन ऑयल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में पिछले चार दिनों से जारी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। गोमतीनगर स्थित इंडियन ऑयल के स्टेट ऑफिस में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच हुई बैठक में 15 दिनों के भीतर मांगें पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। ट्रांसपोर्टरों ने शनिवार सुबह से गैस सिलेंडरों की उठान शुरू करने की घोषणा की है। इससे दीपावली के त्योहार पर उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। 

गौरतलब है कि अमौसी स्थित गैस बॉटलिंग प्लांट के ट्रांसपोर्टर अपनी मांगों को लेकर बीते मंगलवार से हड़ताल पर थे। उन्होंने प्लांट से सिलेंडरों की उठान पूरी तरह बंद कर अपनी गाड़ियों के चक्के जाम कर दिए थे। इसके चलते बाराबंकी जिले की कुछ इंडेन गैस एजेंसियों के साथ लखनऊ शहर की कुल 80 गैस एजेंसियों की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। ट्रांसपोर्टर राजू यादव, योगेश सिंह, अतुल यादव और प्रवीन यादव सहित अन्य का कहना था कि वर्ष 2023 में टेंडर के दौरान इंडियन ऑयल कंपनी ने लखनऊ सहित बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और सीतापुर की कुल 192 गैस एजेंसियों तक सिलेंडर पहुंचाने का काम देने का आश्वासन दिया था। इसके भरोसे पर उन्होंने बैंकों से कर्ज लेकर ट्रक खरीदे और प्लांट में लगा दिए। टेंडर के समय प्रति ट्रक करीब दो लाख 45 हजार रुपए प्रतिमाह का काम मिलने की बात कही गई थी।

 लेकिन करीब एक साल पहले 192 एजेंसियों के बजाय काम सीमित कर बाराबंकी की कुछ एजेंसियों सहित लखनऊ की 80 एजेंसियों तक कर दिया गया। इससे ट्रांसपोर्टरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। उनका आरोप था कि कई बार अधिकारियों को पत्र देने और हड़ताल करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं शुक्रवार को हुई बैठक में इंडियन ऑयल (एलपीजी) यूपी स्टेट ऑफिस के जनरल मैनेजर एनके श्रीवास्तव, सीजीएम भोदरो लाकरा, सीनियर मैनेजर रवि सिंह और सेल्स अधिकारी राजेंद्र कुमार बैठा ने ट्रांसपोर्टरों से दीपावली के मद्देनजर हड़ताल समाप्त कर सिलेंडरों की उठान शुरू करने की अपील की। अधिकारियों ने 15 दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल समाप्त कर शनिवार सुबह से सिलेंडरों की उठान शुरू करने की घोषणा की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें