स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतराएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरा

अज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बंथरा इलाके में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से एक ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक उन्नाव के सोहरामऊ थाना अंतर्गत लालपुर निवासी राम लखन (42) ऑटो चलाते थे। शुक्रवार तड़के करीब पांचबजे वह घर से ऑटो लेकर चलाने के लिए निकला था। राम लखन ऑटो लेकर सरोजनीनगर की तरफ आने के लिए बंथरा में शिवपुरा के पास कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेस वे पर चढ़े थे, तभी शिवपुरा के पास कानपुर एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने उनकी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

 जिससे राम लखन बुरी तरह घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें पास में ही जुनाबगंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक राम लखन की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी नीलम के अलावा एक बेटा और एक बेटी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें