स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतराएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरा

डीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायल

डीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायल

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे जा रही डीसीएम में जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में स्कार्पियो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक देवरिया जिले के सलेमपुर थाना अंतर्गत शंकरनगर मझौली निवासी हिमांशु (22), यहीं के किशोर कुमार (25), सुधीर (23), सतीश (24), हीरा (25) और अच्छे लाल (27) स्कॉर्पियो से बीती रात झांसी से कानपुर एक्सप्रेस वे होते हुए अपने घर देवरिया जाने के लिए वापस लौट रहे थे। 

स्कॉर्पियो को किशोर चला रहा था। जबकि अन्य लोग उसी में बैठे थे। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे यह लोग जैसे ही सरोजनीनगर में दरोगाखेड़ा के पास एलिवेटेड एक्सप्रेसवे से नीचे कानपुर रोड पर उतरे, तभी आगे जा रही डीसीएम में स्कॉर्पियो पीछे से जा घुसी। इस हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग उसके अंदर फंस गए। आनन फानन राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कई लोग बुरी तरह अंदर फंसे हुए थे। 

इस पर पुलिस ने फायर कंट्रोल रुम को सूचना देकर फायर टीम को बुलाया। मौके पर पहुंची फायर टीम ने स्कॉर्पियो का दरवाजा काटकर चालक और उसके बगल में बैठे युवक को बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने स्कार्पियो सवार सभी घायलों को आनन फानन लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चालक के बगल वाली सीट पर बैठे हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि अन्य घायलों का लोकबंधु अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं घटना के बाद डीसीएम चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें