स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

‘वन लास्ट टाइम…’ पूजा हेगड़े का थलापति विजय के लिए भावुक पोस्ट, ‘जना नायगन’ की रिलीज पर शेयर की खास BTS तस्वीरें

‘वन लास्ट टाइम…’ पूजा हेगड़े का थलापति विजय के लिए भावुक पोस्ट, ‘जना नायगन’ की रिलीज पर शेयर की खास BTS तस्वीरें

मुंबई: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायगन’ (Jana Nayagan) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसे विजय की आखिरी थिएटर रिलीज बताया जा रहा है। इसके बाद अभिनेता पूरी तरह राजनीति में सक्रिय होने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज के मौके पर अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने को-स्टार और दोस्त थलापति विजय के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।

पूजा हेगड़े ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें

फिल्म रिलीज होने के साथ ही पूजा हेगड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘जना नायगन’ के सेट से कुछ बिहाइंड द सीन (BTS) तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में पूजा और विजय के बीच की शानदार बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।

इन तस्वीरों के साथ पूजा ने लिखा, “रिलीज डे आ गया है… और ONE LAST TIME… One Last Dance… आपकी हलामिथी और हबीबो… कयाल और वेत्री। ❤️”

उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे विजय और पूजा की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोस्ती का खूबसूरत उदाहरण बता रहे हैं।

विजय की आखिरी फिल्म होने के कारण किया प्रोजेक्ट

हाल ही में पूजा हेगड़े से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि अभिनेत्री ने ‘जना नायगन’ के लिए सिर्फ इसलिए हामी भरी क्योंकि यह थलापति विजय की आखिरी थिएटर रिलीज है। सूत्रों के अनुसार, पूजा चाहती थीं कि विजय के इस खास सिनेमाई सफर का वह भी हिस्सा बनें।

सूत्र ने यह भी बताया कि फिल्म ‘बीस्ट’ में पूजा और विजय की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और गाने ‘अरबीक कुथु’ की जबरदस्त लोकप्रियता के बाद दर्शक एक बार फिर इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना चाहते थे। यही वजह रही कि पूजा ने इस फिल्म को अपने लिए भी एक खास प्रोजेक्ट माना।

फैंस को पसंद आ रही विजय-पूजा की केमिस्ट्री

फिल्म रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। खासकर थलापति विजय और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री को लेकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई प्रशंसकों का कहना है कि दोनों कलाकारों ने एक बार फिर अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से दिल जीत लिया।

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी है फिल्म

‘जना नायगन’ का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्ममेकर एच. विनोथ ने किया है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था और अब सिनेमाघरों में भी इसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

थलापति विजय के फिल्मी करियर की इस खास रिलीज ने उनके प्रशंसकों के लिए भावनात्मक पल पैदा कर दिया है। वहीं पूजा हेगड़े का भावुक संदेश इस फिल्म को और भी यादगार बना रहा है।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें