स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाश

सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाश

  • उच्च शिक्षा के लिए कस्बे में महाविद्यालय स्थापित करने की पहल, प्रबंध समिति ने शुरू की भूमि की तलाश

पायनियर संवाददाता ।  सिंगाही-खीरी

कस्बे के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उच्च शिक्षा की सुविधा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सिंगाही में महाविद्यालय निर्माण की कवायद तेज हो गई है। राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है।

प्रबंध समिति द्वारा सिंगाही के खैरगढ़ रोड पर महाविद्यालय के लिए उपयुक्त भूमि देखी गई है।

राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय तिवारी ने बताया कि उन्होंने पूर्व में ही कस्बे में उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी। उसी घोषणा के क्रम में अब जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कस्बे में महाविद्यालय की स्थापना होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई के लिए लखीमपुर, पलिया या अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी और बेटियों की उच्च शिक्षा में विशेष बढ़ोतरी होगी।

हालांकि अभी भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। प्रबंधक ने बताया कि इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का वर्तमान कार्यकाल समाप्त हो चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद महाविद्यालय निर्माण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

महाविद्यालय निर्माण में उन्होंने कस्बे सहित समूचे तराई क्षेत्र, गजर क्षेत्र की जनता और अभिभावकों से सहयोग की अपील की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें