पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षण

बाराबंकी। जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है इसी क्रम में जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज, सफदरगंज स्थित परीक्षा केंद्रों का डीएम ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन और परीक्षार्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।



