स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

PET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

PET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

महराजगंज।प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने फरेंदा कस्बे के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन से जुड़ी तैयारियों को परखा।निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी और सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता देखी। केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारु रखने के भी निर्देश दिए गए।


*शहर से लेकर घुघली और भिटौली तक हुई निगरानी*

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज और जीएसवीएस इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह ने शिव जपत इंटर कॉलेज, भिटौली बाजार और एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज, घुघली पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी। अधिकारियों ने पुलिस बल को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से परीक्षा के सकुशल और निष्पक्ष आयोजन के लिए सभी केंद्रों पर निगरानी रखी जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें