स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

वोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंह

वोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंह

  • कांग्रेस ने एक नवंबर की दिल्ली रैली के लिए भरी हुंकार, जिला कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक और पत्रकार वार्ता

पायनियर संवाददाता।सीतापुर

कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पंजाब के कपूरथला से विधायक राजा गुरजीत सिंह और प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक व पूर्व विधायक इंदल रावत ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर वोट चोरी के जरिए सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया और एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। पत्रकार वार्ता में विधायक राजा गुरजीत सिंह ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार वोट चोरी से बनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रदेशों में भी वोट चोरी के जरिए सरकारें बनाई गई हैं। उन्होंने कांग्रेसजनों से लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए अभियान को मजबूत करने तथा एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल होने का आह्वान किया। वहीं, पूर्व विधायक इंदल रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और प्रदेश में माहौल बदलने वाला है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने की अपील की। बैठक और पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा, शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेई, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश निषाद, विनीत दीक्षित, पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, धीरेश कश्यप, संजीत गुप्ता, दानिश नकवी, नरेंद्र वर्मा, इकबाल अहमद, गुफरान खान, मसरूर अली, राकेश पाल, चोक्ष विभु, मुनेेंद्र अवस्थी, समीर अहमद, राजेश सिंह तोमर, रिजवान खान और शोभित मौर्य सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें