सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

लखनऊ। सेंट फ्रांसिस कॉलेज द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालयीन सांस्कृतिक महोत्सव ‘एक्सप्रेशन 2026’ में प्रतिभा, रचनात्मकता और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस महोत्सव में सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर के विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। आकर्षक वेशभूषा, मनमोहक भाव-भंगिमाओं और ऊर्जावान प्रदर्शन ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया।
इस शानदार उपलब्धि में विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का विशेष योगदान रहा। नृत्य प्रस्तुति को आकर्षक एवं प्रभावशाली बनाने में कोरियोग्राफर दिव्या सिंह और रोली गौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल निर्देशन और रचनात्मक मार्गदर्शन ने प्रस्तुति को विशेष बना दिया।
इस अवसर पर सीनियर कोऑर्डिनेटर मैम यास्मीन तथा असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर प्राची मिश्रा का मार्गदर्शन एवं सहयोग सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रिंसिपल रेवरेंड फादर जेराल्ड डी’सूज़ा के प्रोत्साहन ने भी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना और कठिन परिश्रम का प्रतीक है। विद्यालय परिवार इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी प्रतिभागियों, कोरियोग्राफरों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।



