स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Azam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसान

विधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऋषिकेश आगमन पर नटराज चौक में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

महापौर श्री शम्भू पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया माननीय मुख्यमंत्री महोदय का आत्मीय अभिनंदन

रजनी गोयल ऋषिकेश

विधानसभा सत्र के सफल संचालन के उपरांत देहरादून लौट रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऋषिकेश आगमन पर नटराज चौक में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान के नेतृत्व में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री जी का फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान जी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का ऋषिकेश आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है । प्रदेश के विकास के प्रति मुख्यमंत्री  की प्रतिबद्धता से आमजन में विश्वास मजबूत हुआ है।

देहरादून जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नटराज चौक पर रुककर उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनके स्नेह, उत्साह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान नटराज चौक पर उत्साहपूर्ण माहौल रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों एवं जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया । इस अवसर पर महापौर श्री शम्भू पासवान जी के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें