स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसान

धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसान

  • मेरी नहीं, पूरे जिले के किसानों की समस्या है
  • अटरिया में रोककर लौटाया ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर निकले आनंद दीक्षित, बोले

पायनियर संवाददाता।सिधौली (सीतापुर)

धान की तौल के लिए किसान कब तक इंतजार करे? जब खरीद केंद्रों पर सुनवाई नहीं हुई तो महोली निवासी किसान आनंद दीक्षित ने अपना धान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादा और सीधे लखनऊ स्थित राजभवन जाने का फैसला कर लिया। बुधवार को किसान का ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर राजधानी की ओर निकलना प्रशासन तक पहुंचा तो अटरिया कस्बे में पुलिस ने उसे रोक लिया। अधिकारियों ने समझाया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान अपना धान लेकर वापस सीतापुर लौट गया।यह सिर्फ एक किसान के धान की तौल का मामला नहीं है। आनंद दीक्षित का कहना है कि जिले में तमाम किसान धान की तौल को लेकर परेशान हैं। कई-कई दिन इंतजार करने के बावजूद उपज की तौल नहीं हो रही है। किसानों को अपनी ही फसल बेचने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसी परेशानी को सामने रखने के लिए उन्होंने राजभवन जाने का रास्ता चुना।एसडीएम अवनीश कुमार सिंह के निर्देश पर अटरिया पुलिस ने किसान को रोका। मौके पर नायब तहसीलदार कृपानाथ सिंह, थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा और कस्बा चौकी प्रभारी अशोक आहूजा पहुंचे। अधिकारियों ने किसान से बातचीत की और उसकी शिकायत सुनी। आनंद दीक्षित ने स्पष्ट कहा कि उनकी मांग केवल अपने धान की तौल कराने तक सीमित नहीं है। जिले के किसानों को हो रही परेशानी दूर होनी चाहिए, ताकि उन्हें अपनी उपज तौलवाने के लिए कई दिनों तक इंतजार न करना पड़े। प्रशासन की ओर से समाधान का आश्वासन मिलने पर किसान वापस लौट गया। हालांकि, बड़ा सवाल अब भी कायम है कि धान तौल की समस्या से जूझ रहे किसानों को कब तक राहत मिलेगी। फिलहाल किसान लौट आया है, लेकिन उसकी उठाई समस्या का समाधान होना अभी बाकी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें