स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

हरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पार

हरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पार

  • ताले काटे, दीवारें फांदीं, नीम के पेड़ के सहारे छत पर चढ़े चोर; रात्रि गश्त पर उठे सवाल

पायनियर संवाददाता।हरगांव/सीतापुर

हरगांव थाना क्षेत्र के गुरधपा गांव में चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। कहीं शटर का ताला काटा गया तो कहीं दीवार फांदकर और नीम के पेड़ के सहारे घरों में दाखिल हुए चोर करीब 11 लाख रुपये के जेवरात और 40 हजार रुपये की नकदी समेट ले गए। मंगलवार सुबह एक के बाद एक चार घरों में चोरी की जानकारी सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया। वारदातों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है और रात की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।चोरों ने सबसे पहले अविनाश तिवारी के मकान को निशाना बनाया। शटर गेट का ताला काटकर घर में घुसे चोर अलमारी में रखे करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद उठा ले गए। इसके बाद मनीष मिश्रा के घर में पीछे की दीवार से दाखिल हुए चोर कमरे में रखा बक्सा खंगाल ले गए। यहां से करीब दो लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। इसी रात बिपिन श्रीवास्तव के घर की दीवार फांदकर घुसे चोर करीब दो लाख रुपये के जेवरात और पीतल के बर्तन समेट ले गए। वहीं, ब्लस्टर यादव के घर में चोरों ने नीम के पेड़ का सहारा लिया और छत पर चढ़कर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

चार घरों में वारदात, गश्त पर सवाल

एक ही रात में चार घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर घरों को निशाना बना रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। उनका कहना है कि चोरों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो लोगों की परेशानी और बढ़ेगी।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना पर फोरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाए। सीओ सदर नेहा त्रिपाठी और थाना प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द वारदातों का खुलासा करने का भरोसा दिया है। अब देखना है कि चार घरों को निशाना बनाने वाले चोरों तक पुलिस कब पहुंचती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें