स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाउज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल पर सब्सिडी, 31 दिसंबर तक खाते में आएगी धनराशिएक करोड़ की अवैध अफीम के साथ तीन लोग गिरफ्तारएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट के ट्रक ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जामअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौतउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाउज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल पर सब्सिडी, 31 दिसंबर तक खाते में आएगी धनराशिएक करोड़ की अवैध अफीम के साथ तीन लोग गिरफ्तारएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट के ट्रक ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जामअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

ओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

जुगराजगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने पकड़ी वैन, मलिहाबाद के कसाई टोला में छापेमारी कर पशु काटने के उपकरण किए बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में ओमनी वैन से कथित गोमांस ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वैन से सात प्लास्टिक के बोरों में करीब डेढ़ कुंतल मांस बरामद किया है। इसके अलावा मलिहाबाद कस्बे के कसाई टोला में छापेमारी कर पशु काटने के उपकरण, छुरी, बांके, कुल्हाड़ी, तराजू और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ओमनी वैन को भी कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

पुलिस के मुताबिक, रहीमाबाद थाना क्षेत्र के रुसेना निवासी भूपेंद्र ने सोमवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोग ओमनी वैन से गोमांस लेकर जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओमनी वैन में गोमांस लेकर जुगराजगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को संगठन के लोगों ने वैन को घेर रखा था।

पुलिस ने वैन चालक मोहम्मद फैजुल निवासी टिकरा बरार, थाना संडीला, जनपद हरदोई को हिरासत में लेकर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सात प्लास्टिक के बोरों में करीब डेढ़ कुंतल मांस बरामद हुआ। पशु चिकित्सक नीरज कुमार ने मांस का नमूना लेने के बाद शेष मांस को नष्ट कराकर जमीन में दफन करा दिया। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार चालक फैजुल की निशानदेही पर मलिहाबाद कस्बे के मोहल्ला सैय्यद बाड़ा स्थित कसाई टोला में छापेमारी की। यहां कथित पशु कटान स्थल से सात छुरी, छह बांके, तीन लकड़ी के ठीहे, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तीन कुल्हाड़ी, तराजू, पांच रेती, छह अलग-अलग बांट और नायलॉन की रस्सी का गुच्छा बरामद किया गया।

इसी मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी मोहम्मद रिजवान निवासी मुन्नू खेड़ा, थाना संडीला, जनपद हरदोई को मलिहाबाद के मुजासा तिराहे से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें