स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाउज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल पर सब्सिडी, 31 दिसंबर तक खाते में आएगी धनराशिएक करोड़ की अवैध अफीम के साथ तीन लोग गिरफ्तारएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट के ट्रक ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जामअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौतउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाउज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल पर सब्सिडी, 31 दिसंबर तक खाते में आएगी धनराशिएक करोड़ की अवैध अफीम के साथ तीन लोग गिरफ्तारएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट के ट्रक ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जामअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

स्कूल आते-जाते समय रास्ते में रोककर करता था परेशान, पिता ने पहले भी की थी शिकायत; लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में किशोरी को लगातार परेशान करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव के ही हंस कुमार शुक्ला (35) के रूप में हुई है। मामले में नामजद उसके भाई, मां और पिता की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, पीड़ित की पूर्व शिकायत पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में कसमंडी चौकी प्रभारी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को पीड़िता के पिता ने मलिहाबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हंस कुमार शुक्ला काफी समय से उसकी करीब 14 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा था। 

आरोपी स्कूल आते-जाते समय किशोरी को रास्ते में रोकता था और अपने साथ चलने का दबाव बनाता था। इससे परेशान होकर किशोरी मानसिक तनाव में रहने लगी थी।पीड़ित पिता ने तहरीर में बताया कि करीब पांच महीने पहले आरोपी हंस कुमार, उसके भाई विनय कुमार, मां रामलली और पिता श्याम सुंदर ने उसके परिवार के साथ मारपीट की थी। इस दौरान चाकू से हमला किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पिता का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और उत्पीड़न से उसकी बेटी काफी भयभीत और मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।सोमवार दोपहर जब वह घर पहुंचा तो बेटी कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटकी मिली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर सुरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। 

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मलिहाबाद-साहिलामऊ क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान मुख्य आरोपी हंस कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम और पता स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, उसने पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश की बात भी बताई है।इस मामले में पीड़ित की पूर्व शिकायत पर समय से कार्रवाई न करने और लापरवाही बरतने के आरोप में डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने कसमंडी चौकी प्रभारी विवेक कुमार को निलंबित कर दिया था। मलिहाबाद के अतिरिक्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नामजद फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें