स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
त्योहारों से पहले त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, महापौर ने किया निरीक्षणनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासात्योहारों से पहले त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, महापौर ने किया निरीक्षणनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा

करंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्ला

हर संभव मदद का दिया भरोसा 10 साल से शिकायत के बावजूद नहीं हटाई गई 11 हजार वोल्ट की लाइन

करंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्ला

संक्रमण फैलने पर डॉक्टरों को काटने पड़े मासूम के दोनों हाथ

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर विधानसभा प्रभारी पूजा शुक्ला ने फैजुल्लागंज डुडौली बड़ा खुदान निवासी दिलीप राय के परिवार से मुलाकात कर सात वर्षीय रुद्र राय का हाल जाना। बिजली के करंट की चपेट में आने से रुद्र के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए थे। गंभीर संक्रमण फैलने के बाद डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए दोनों हाथ काटने पड़े। परिवार के मुताबिक, रुद्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया था। 

परिजनों का आरोप है कि इलाके में बिजली लाइन को हटाने या सुरक्षित ऊंचाई पर करने के लिए पिछले 10 वर्षों से संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का कहना है कि समय रहते बिजली लाइन को सुरक्षित कर दिया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

पूजा शुक्ला ने परिवार को भरोसा दिलाया कि रुद्र के इलाज, पुनर्वास और भविष्य की जिम्मेदारी में हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मासूम की शिक्षा और उसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी मदद की जाएगी। इस कठिन समय में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें