स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
त्योहारों से पहले त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, महापौर ने किया निरीक्षणनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासात्योहारों से पहले त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, महापौर ने किया निरीक्षणनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल ने डॉ. सुधर्मा सिंह के निधन को उत्तर प्रदेश बैडमिंटन परिवार के लिए अर्पूणीय क्षति बताया।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
डॉ. सुधर्मा सिंह (फाइल फोटो)

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव व उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. सुधर्मा सिंह का आकस्मिक निधन दिल्ली में हो गया। वह पिछले करीब 10-12 दिन से बीमार थे और इलाज के लिए एम्स नई दिल्ली में भर्ती थे। इलाज के दौरान उन्होंने दो नवंबर को रात करीब 11:30 बजे अंतिम सांस ली। 

67 वर्षीय डॉ. सुधर्मा सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार को बैकुंठ धाम में किया गया। इस दौरान बीबीडी ग्रुप, बैडमिंटन परिवार और खेल जगत से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र व पुत्री छोड़ गए है।

डॉ. सुधर्मा सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने शोक जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने डॉ. सिंह के बैडमिंटन के विकास में योगदान को याद करते हुए कहा कि वह हर समय बैडमिंटन खेल और खिलाड़ियों के बारे में सोचते रहते थे। अन्य खेलों और खिलाड़ियों के हित में भी वह सदैव तत्पर रहते थे।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव, बीबीडी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं हमारे पारिवारिक सदस्य आदरणीय डॉ. सुधर्मा सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पिछले लगभग 40 वर्षों से वे हमारे परिवार और बीबीडी ग्रुप से जुड़े रहे। उनका स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जाना मेरे और पूरे बीबीडी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल ने डॉ. सुधर्मा सिंह के निधन को उत्तर प्रदेश बैडमिंटन परिवार के लिए अर्पूणीय क्षति बताया।

डॉ. सुधर्मा सिंह के निधन पर लखनऊ के खेल और शैक्षिक जगत में शोक व्याप्त हो गया। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी, उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डा.आरपी सिंह (अध्यक्ष, यूपी हॉकी), उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान व उपाध्यक्ष अरूण कक्कड़, उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के सचिव मनीष कक्कड़, उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा, कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया व सचिव जसपाल सिंह, यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल और यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार सहित कई खेल संघों के पदाधिकारियों ने भी शोक संवदेना प्रकट की।

गौरतलब है कि डॉ. सुधर्मा सिंह उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव के साथ बीबीडी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार भी थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बैडमिंटन के विकास और इसके प्रशासनिक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनमें गजब की प्रशासनिक क्षमता थी। वह बैडमिंटन के अलावा उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन सहित कई खेल संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उनके अमूल्य योगदान से सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप सहित कई बड़ी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें