भद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्न

ऋषिकेश।(रजनी गोयल) मां भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति की ओर से 14 बीघा स्थित रामलीला मैदान में हनुमान ध्वज पूजन एवं स्थापना विधिवत संपन्न हुई। इससे पूर्व सुरकंडा देव डोली दरबार से रामलीला मैदान तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया। समिति के महासचिव राजेश रावत एवं मीडिया प्रभारी विवेक बडोनी ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 9 से 19 नवंबर तक किया जाएगा। प्रतिदिन शाम सात बजे से लीला का शुभारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि रामलीला की तैयारियों के तहत होटल पार्क प्लाजा, बस अड्डे के निकट कलाकारों का अभ्यास शुरू हो चुका है। इस वर्ष समिति का विशेष प्रयास स्थानीय कलाकारों को अभिनय के अधिक अवसर प्रदान करना है, ताकि क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच मिल सके। समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से रामलीला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रमोद पुंडीर, उपाध्यक्ष अनिल राणा, संरक्षक घनश्याम नौटियाल, गजेंद्र सिंह कंडियाल, कमल सिंह राणा, मार्गदर्शक एवं संरक्षक रामकृष्ण पोखरियाल, निर्देशक विमल बडोनी, सचिव कुसुम भट्ट, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र भंडारी, संगठन प्रभारी राधे साहनी, कोषाध्यक्ष सुरत सिंह जेठूड़ी, संगठन मंत्री सुधीर रावत, प्रबंधक राकेश राणा, पंकज सेमवाल, सरला बडोनी, मीना मदवाण, दर्शनी भंडारी और मनीष डिमरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



