स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाउज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल पर सब्सिडी, 31 दिसंबर तक खाते में आएगी धनराशिएक करोड़ की अवैध अफीम के साथ तीन लोग गिरफ्तारएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट के ट्रक ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जामअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौतउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाउज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल पर सब्सिडी, 31 दिसंबर तक खाते में आएगी धनराशिएक करोड़ की अवैध अफीम के साथ तीन लोग गिरफ्तारएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट के ट्रक ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जामअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

होटल से घर लौटते समय किसान पथ पर बाजनगर अंडरपास के पास हुआ हादसा

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के किसान पथ बाजनगर अंडरपास के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार,सोमवार देर रात किसान पथ पर बाजनगर अंडरपास के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। 

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।अंधे चौकी प्रभारी विनय गुरुदेव ने बताया कि घायल की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान दुबग्गा के मलहा निवासी हरदेव लाल (28) पुत्र बाराती लाल के रूप में हुई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हरदेव लाल सोमवार देर रात होटल से ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गया है। वही संबंध में दुबग्गा थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया किफरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले मे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें