स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज, कहा, मैं डटा रहूंगा

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज, कहा, मैं डटा रहूंगा

तेहरान, एजेंसी। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने इस्तीफा देने से जुड़ी अटकलों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि वह अपने पद पर बने रहने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और देश के सैन्य नेतृत्व के साथ समन्वय में काम कर रहे हैं। श्री पेज़ेश्कियान ने ईरान के सरकारी समाचार चैनल को दिये गये एक साक्षात्कार में कहा, “ मैं इस्तीफा नहीं दूंगा और अडिग रहूंगा। अगर मैं इस्तीफा देता हूं तो आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा करूंगा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है। श्री पेजेश्कियान का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब वरिष्ठ धर्मगुरु मोहम्मद बाकिर खर्राज़ी ने दावा किया कि श्री पेजेश्कियान कई बार इस्तीफा देने की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने अपनी चेतावनी तभी वापस ली थी जब उनसे कहा गया कि भविष्य में पेश किया गया कोई भी इस्तीफा स्वीकार कर लिया जायेगा। श्री पेज़ेश्कियान की स्थिति को लेकर महीनों से अफ़वाहें चल रही हैं। ‘ईरान इंटरनेशनल’ ने मई में रिपोर्ट दी थी कि राष्ट्रपति ने सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई के दफ़्तर को इस्तीफ़ा सौंप दिया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि अहम फ़ैसलों के मामले में उनके प्रशासन को दरकिनार कर दिया गया, जबकि कट्टरपंथी गुटों ने नियंत्रण मज़बूत कर लिया। उस समय ईरानी अधिकारियों ने इन रिपोर्टों का खंडन किया था। उसी साक्षात्कार में, श्री पेज़ेश्कियान ने देश के अपनी रक्षा के अधिकार पर जोर देते हुए कहा कि ईरान का सैन्य संघर्ष को लंबा खींचने या बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, “ हम अपनी सीमाओं की रक्षा करेंगे, लेकिन हम युद्ध का विस्तार करने या इसे जारी रखने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।” उन्होंने संघर्ष को ‘एक बीमारी’ बताया जो समाज और राष्ट्रों को समान रूप से नुकसान पहुंचाता है।उन्होंने राष्ट्रीय एकता के महत्व पर भी ज़ोर दिया और कहा कि आपसी मतभेद कम करने से बाहरी खतरों के खिलाफ़ ईरान मज़बूत होगा। उन्होंने कहा, “ हमें ऐसे हालात में एक स्वस्थ समाज बनाने के लिए काम करना चाहिए ताकि दुश्मन इसमें घुसने, हमारे सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने और इसे बर्बाद करने की हिम्मत न करे। ”इस बीच, जनता के साथ श्री पेज़ेश्कियान की खुलकर की गई बातचीत चार हिस्सों में जारी की जाएगी, जिसकी शुरुआत मंगलवार रात से होगी। पहले से रिकॉर्ड किये गये इस संबोधन में, श्री पेज़ेश्कियान ने पिछले दो सालों में प्रशासन की उपलब्धियों और कामों का ज़िक्र करते हुए मौजूदा मुद्दों, खासकर युद्ध और बातचीत के विषय पर बात की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें