स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

राज्यसभा सचिवालय में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ

राज्यसभा सचिवालय में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ

नई दिल्ली। राज्यसभा सचिवालय में हिंदी के प्रचार-प्रसार और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को हिंदी निबंध एवं सामान्य हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता तथा हिंदी अनुवाद एवं सामान्य हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन के साथ पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। दोनों प्रतियोगिताओं में सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिंदी पखवाड़े के दौरान कंप्यूटर पर हिंदी टंकण प्रतियोगिता, सुलेख एवं शुद्ध लेखन प्रतियोगिता, हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा हिंदी काव्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को हिंदी भाषा के विभिन्न आयामों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राजभाषा हिंदी के प्रति अपने जुड़ाव को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा।

राज्यसभा सचिवालय का राजभाषा अनुभाग प्रत्येक वर्ष हिंदी पखवाड़े का आयोजन करता है। इसका उद्देश्य सचिवालय के कार्यालयी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना, अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के प्रति अभिरुचि विकसित करना तथा उन्हें हिंदी में कार्यालयी कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव (संपादन एवं अनुवाद) महेन्द्र सिंह ने सचिवालय के कार्यालयी कामकाज में हिंदी के प्रयोग में हो रही वृद्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिंदी पखवाड़ा केवल प्रतियोगिताओं के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि कार्यालयी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

पुरस्कार वितरण के साथ होगा समापन

हिंदी पखवाड़े का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। इस अवसर पर राज्यसभा सचिवालय की वार्षिक गृह पत्रिका ‘नूतन प्रतिबिंब’ के 21वें अंक का लोकार्पण भी किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें