स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

युवक को बलात्कार के झूठे केस में फंसाकर वसूल लिए 90 लाख रुपये

युवक को बलात्कार के झूठे केस में फंसाकर वसूल लिए 90 लाख रुपये
गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में युवक को ब्लैकमेल करने की आरोपी युवती।

  • ब्लैकमेल कर 90 लाख वसूलने वाली युवती गिरफ्तार
  • युवती के बैंक खाते में 95 लाख रुपये किए गए फ्रीज

गुरुग्राम। युवक को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर अवैध वसूली करने वाली एक युवती को सदर थाना गुरुग्राम पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर एक युवक से अब तक करीब 90 लाख रुपये वसूल चुकी थी। पुलिस ने मौके से 50 हजार रुपये की नकद बरामदगी की है। आरोपी युवती के बैंक खाते में 95 लाख रुपये फ्रीज करवा दिए हैं।


पुलिस को चार अक्टूबर 2026 को एक युवक ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह करीब तीन साल पहले एक ऑनलाइन ऐप के जरिए एक महिला से मिला था। पहले ऑनलाइन चैट, फिर नंबर एक्सचेंज और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। आरोप है कि नजदीकियां बढऩे के बाद महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार महिला युवक को झूठे रेप केस में फंसाने और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग कर रही थी। युवक ने बताया कि डर के कारण वह अब तक बैंक ट्रांसफर और नकद मिलाकर करीब 90 लाख रुपये दे चुका था, फिर भी महिला की मांग खत्म नहीं हो रही थी और वह और लाखों रुपये मांग रही थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर पुलिस ने तुरंत टीम गठित की। पुलिस ने शिकायतकर्ता को पैसे देने के लिए कहा और पूरी योजना बनाई। आरोपी महिला ने युवक को सोहना रोड सेक्टर-47 स्थित कॉफी हाउस में पैसे लेने के लिए बुलाया था।


पुलिस टीम सादे कपड़ों में पहले से ही कॉफी हाउस में तैनात हो गई और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी। जैसे ही महिला ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये नकद लिए, पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी में बरामद नोटों पर पुलिस द्वारा पहले से किए गए इनिशियल भी मिले, जिससे वसूली पुख्ता हो गई। पकड़ी गई महिला की पहचान सूर्यदीता दास (उम्र 24 वर्ष, शिक्षा एमबीए) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और फिलहाल सुशांत लोक गुरुग्राम में रह रही थी। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह तीन साल पहले शिकायतकर्ता से ऑनलाइन ऐप पर मिली थी। बाद में ब्लैकमेल कर उससे लगातार पैसे ले रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते में मौजूद करीब 95 लाख रुपये को फ्रीज करवा दिया है। पुलिस अब उसके अन्य शिकारों और बैंक ट्रांजेक्शन की भी जांच कर रही है।
----------------------------------------------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें