स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

युवा शक्ति से संवाद कर जितिन प्रसाद ने सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

युवा शक्ति से संवाद कर जितिन प्रसाद ने सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

एआई के फायदे-नुकसान पर छात्रों से खुलकर चर्चा, पूरनपुर में एआई डाटा सेंटर ट्रेनिंग की पहल का किया उल्लेख

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत
स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में छात्र-छात्राओं और युवा शक्ति के बीच पहुंचकर सीधा संवाद किया। उन्होंने युवाओं से उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं जानी तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के सुझावों के आधार पर पूरनपुर और पीलीभीत के विकास के लिए और बेहतर काम करने की जरूरत है।

गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में छात्राओं ने कॉलेज से जुड़ी विभिन्न समस्याएं केंद्रीय मंत्री के सामने रखी। जितिन प्रसाद ने महाविद्यालय में कंप्यूटर की व्यवस्था कराने, जलभराव की समस्या का समाधान कराने और बेहतर खेल मैदान विकसित कराने समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर भी खुलकर संवाद किया। उन्होंने एआई के फायदे के साथ ही इसके संभावित नुकसान और सावधानियों पर चर्चा करते हुए कहा कि एआई का इस्तेमाल करते समय सावधानी, समझ और अनुभव बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि युवाओं को एआई की तकनीक से जोड़ने और प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से पूरनपुर में एआई डाटा सेंटर ट्रेनिंग की पहल पहले से की गई है।

छात्रों से संवाद के बाद जितिन प्रसाद ने महुआ गुंदे, सपहा, कुर्रैया और फतेहपुर पहुंचकर जनसंवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। जनसंवाद कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, ब्लॉक प्रमुख अपूर्व सिंह, गन्ना समिति अध्यक्ष नितिन दीक्षित, राजू दीक्षित, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, पूरनपुर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, प्रफुल्ल मिश्रा, अनुराग अग्निहोत्री, महादेव गायक मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, मनोज वर्मा, जिला पंचायत सदस्य रेनू राज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती, सुषमा देवी, प्रियंका मिश्रा, नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान, प्रदीप मुखिया, संतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रमों का संचालन किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें