स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जंगल में मृत पड़े मिले युवक की कनपटी में गोली लगने का निशान

जंगल में मृत पड़े मिले युवक की कनपटी में गोली लगने का निशान

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बिजनौर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक प्राइवेट कार चालक युवक संदिग्ध हालत में गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकलने के अलावा बाएं तरफ कनपटी में गोली लगने के साथ खून का रिसाव हो रहा था। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आनन- फानन उसे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक करन यादव

पुलिस के मुताबिक बिजनौर के रायसिंहखेड़ा निवासी रामकिशोर का बेटा करन यादव (25) वृंदावन कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की प्राइवेट कार चलाता था। करन शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर से ड्यूटी जाने की बात कह कर बाइक से निकला। दोपहर करीब एक बजे गांव से करीब एक  किलोमीटर दूर जालिमखेड़ा गांव के पास जंगल में अचेत हालात में पड़ा मिला। उसकी बाइक सड़क के किनारे खड़ी थी। जबकि वह रोड से 100 मीटर दूर अंदर जंगल में पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकलने के साथ बाएं तरफ कनपटी पर गोली का निशान और उससे खून निकल रहा था।

पास में ही एक पिस्टल पड़ी थी। साथ ही कोल्ड ड्रिंक की एक खली बोतल, एक पानी की खाली बोतल, एक डिस्पोजल गिलास, दवा की दो छोटी खुली सीसी पड़ी थी। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उसे अचेत पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे आनन फानन लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचते ही उसे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करन के परिवार में मां केशाना के अलावा बड़ा भाई रंजीत और सोनू है।

उधर बाद में घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। घटना स्थल के पास जो पिस्टल पड़ी मिली उसकी जांच करने पर अवैध मिली। साथ ही जांच करने पर पता चला कि मृतक का किसी युवती से प्रेम संबंध था और वह उसे वीडियो कॉल करके बात कर रहा था। तभी वीडियो कॉल के दौरान उसने जहर खा लिया और कनपटी पर पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें