स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, बहन की विदाई से पहले घर में छाया मातम

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, बहन की विदाई से पहले घर में छाया मातम

बहन की विदाई का सामान लेने निकला था युवक, रास्ते में हादसे ने छीनी जिंदगी,परिवार में मचा कोहराम

पायनियर संवाददाता। बरखेड़ा-पीलीभीत

थाना बरखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उस घर में मातम छा गया, जहां दो दिन पहले ही बहन की शादी हुई थी और शुक्रवार को उसकी विदाई की तैयारियां चल रही थी। खुशियों से गूंज रहा आंगन पलभर में चीख-पुकार से भर गया। जानकारी के अनुसार ग्राम नगरा फ़िज़ा निवासी विनोद शर्मा (27) पुत्र झाझन लाल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने ममेरे भाई विकास के साथ बाइक से पड़ोसी गांव पैनिया रामकिशन घरेलू सामान लेने गए थे। सामान लेकर लौटते समय पैनिया रामकिशन के आगे स्थित एक भट्टे के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि विनोद के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई।


राहगीरों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल विनोद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरखेड़ा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि विनोद उत्तराखंड के देहरादून स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह 20 जून को अपनी बहन निशा की शादी में शामिल होने गांव आया था। 24 जून को बहन का विवाह संपन्न हुआ था और शुक्रवार को उसकी विदाई के लिए आवश्यक सामान लेने निकला था, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। घर लौटने से पहले ही सड़क हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली।

मृतक अपने पीछे पत्नी आरती, दो बेटे विवेक (10 वर्ष) और राज (7 वर्ष) को छोड़ गया है। वह तीन भाइयों में मंझला था। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी, पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । जिस घर में कुछ घंटे पहले तक बहन की विदाई की तैयारियां चल रही थी, वहां अचानक मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें