स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर महाप्रहार, बांदा को मिलेगी हाईटेक एंटीकरप्शन थाने की सौगात

4 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से बनेगा मंडलीय भ्रष्टाचार निवारण संगठन का आधुनिक 3 मंजिला थाना

योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर महाप्रहार, बांदा को मिलेगी हाईटेक एंटीकरप्शन थाने की सौगात

  • 27 जून 2027 तक पूरा किया जाएगा निर्माण कार्य
  • सदर तहसील क्षेत्र के गोयरा मुगली इलाके में बनाया जाएगा आधुनिक थाना
  • योगीराज में मजबूत हो रहा है सुरक्षा का ताना-बाना, नए थाने से मंडल में भ्रष्टाचारियों पर कसेगा शिकंजा

पायनियर संवाददाता।बांदा: 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत बुंदेलखंड के बांदा में एक बड़ा कदम उठाया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और शासकीय विभागों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बांदा में एक हाईटेक और आधुनिक एंटीकरप्शन थाने का निर्माण होने जा रहा है। योगी सरकार के इस महाप्रहार से समूचे चित्रकूटधाम मंडल में भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।

4 करोड़ 77 लख रुपए की कीमत से बनेगा थाना

शासन स्तर से थाने के निर्माण के लिए 4 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। इस बजट से बांदा में मंडलीय भ्रष्टाचार निवारण संगठन का एक अत्याधुनिक 3 मंजिला थाना तैयार किया जाएगा। जिला प्रशासन और कार्यदायी संस्था ने इस निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का खाका तैयार कर लिया है जिसके तहत 27 जून 2027 तक इस हाईटेक थाने का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न कर लिया जाएगा।

गोयरा मुगली इलाके में बनेगा एंटी करप्शन का आधुनिक थाना

बांदा की सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोयरा मुगली इलाके में इस आधुनिक थाने के निर्माण के लिए जमीन खरीद ली गई है। और यह थाना कुल 357.20 स्क्वायर मीटर में बनाया जाएगा। तीन मंजिलों वाली इस इमारत में भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों और कर्मियों के लिए आधुनिक कार्यालय, लॉकअप, मालखाना, पूछताछ कक्ष और अत्याधुनिक डिजिटल सर्विलांस रूम जैसी सुविधाएं होंगी और डिजिटल तकनीक से लैस होने के कारण भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सबूत जुटाने और करप्शन जैसे मामलों की विवेचना करने में तेजी आएगी।

मंडल में रिश्वतखोरों पर रखी जा सकेगी सीधी नजर

बांदा में इस मंडलीय थाने की स्थापना होने से न सिर्फ बांदा बल्कि चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा जिलों के भ्रष्ट अधिकारियों, बिचौलियों और रिश्वतखोरों पर सीधी नजर रखी जा सकेगी। आम जनता को अब भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए दूर नहीं भागना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस प्रयास से बुंदेलखंड के विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी रिश्वत के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह नया थाना मंडल में सुशासन की एक नई इबारत लिखेगा।

एंटी करप्शन बांदा थाने के इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अभी हमारा महिला थाने में अस्थाई रूप से थाना है और हमें जल्द ही नया थाना मिल जाएगा। सरकार के द्वारा गोयरा मुगली इलाके में नए थाने का निर्माण करवाया जा रहा है। जहां जमीन खरीद ली गई है और आगे की प्रक्रिया जारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें