स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

गांव-गांव पहुंचेगा वॉलीबाल, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका : ब्रजेश पाठक

गांव-गांव पहुंचेगा वॉलीबाल, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका : ब्रजेश पाठक
  • यूपी सब जूनियर बालक चैंपियनों का सम्मान, किसान वॉलीबाल प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण
  • उत्तर प्रदेश वॉलीबाल दिवस-2026 पर डा. (मेजर) एनडी शर्मा खेल अलंकरण समारोह का आयोजन

लखनऊ, पायनियर। 46वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक अंडर-16 वॉलीबाल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को रविवार को सम्मानित किया गया।

इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित डा. (मेजर) एनडी शर्मा खेल अलंकरण समारोह व उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक के दौरान मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (चेयरमैन, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन) ने सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि वॉलीबाल ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ा खेल है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा गांव के खिलाड़ियों को खेल की मुख्य धारा से जोड़ने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से प्रदेश के सभी गांवों में वॉलीबाल और नेट उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। इसकी शुरुआत उन गांवो से होगी, जहां से खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

उन्होंने प्रदेश में प्रस्तावित किसान वॉलीबाल प्रीमियर लीग के आयोजन की योजना पर प्रसन्नता की। इस दौरान उन्होंने लीग की ट्रॉफी व टी शर्ट का अनावरण भी किया।

विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डा.आरपी सिंह व उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय एवं यूपी भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुशील मिश्रा ने भी सम्मानित खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और और ग्रामीण क्षेत्रों में वॉलीबाल को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित किसान वॉलीबाल प्रीमियर लीग की पहल का स्वागत किया।

खेल निदेशक डा.आरपी सिंह ने कहा कि किसान वॉलीबाल प्रीमियर लीग के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्कृष्ट मंच मिलेगा। उन्होंने लीग की योजना के लिए उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन की सराहना की।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वॉलीबाल लगातार प्रगति कर रहा है। सम्मानित किए गए खिलाड़ियों की उपलब्धियां प्रदेश में इस खेल की बढ़ती मजबूती का प्रमाण हैं।

इसके साथ हुई उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा में प्रदेश में वॉलीबाल की स्थिति, प्रशिक्षण ढांचे, प्रतियोगिता आयोजन और प्रतिभा संवर्धन पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. डा. (मेजर) एनडी शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

स्वर्ण पदक विजेता यूपी की सब जूनियर बालक टीम सम्मानित

उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने अतिथिगण का स्वागत करते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल के हुबली में आयोजित 46वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक वॉलीबाल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम ने खिताब जीता था। टीम ने प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए जीत सुनिश्चित की। टीम मे शामिल खिलाड़ियों को डा. (मेजर) एनडी शर्मा खेल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

इसी के साथ वॉलीबाल में विशेष योगदान और 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप के भव्य आयोजन के लिए वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी, वाराणसी संघ के अध्यक्ष डा अभिमन्यु सिंह एवं सचिव सर्वेश पाण्डेय को डा. (मेजर) एनडी शर्मा खेल सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मो. इब्राहीम, उपाध्यक्ष वीएन मिश्रा व डीके शाही, संयुक्त सचिव संजय सिंह सहित प्रदेश भर से आए जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें