स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

बीकेटी से उठी परिवर्तन की आवाज, पारख महासंघ ने संगठन विस्तार कर फूंका बिगुल

बीकेटी से उठी परिवर्तन की आवाज, पारख महासंघ ने संगठन विस्तार कर फूंका बिगुल

पायनियर समाचार सेवा। लखनऊ

बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा क्षेत्र में रविवार को पारख महासंघ का विधानसभा स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के विस्तार और सामाजिक सरोकारों को लेकर नई कार्यकारिणियों का गठन किया गया। अधिवेशन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा समाज में जागरूकता, समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि पारख का अर्थ केवल परखना या पहचानना नहीं, बल्कि सही और गलत के बीच विवेकपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव और विभाजनकारी प्रवृत्तियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाना तथा राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि महासंघ सामाजिक, राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों पर गंभीर चिंतन के साथ लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेगा। संगठन के माध्यम से युवाओं और प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित कर समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया जाएगा साथ ही सामाजिक समरसता,शिक्षा, जागरूकता और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अधिवेशन के दौरान विधानसभा, टाउन एरिया तथा ब्लॉक बीकेटी की नई कमेटियों का गठन किया गया।

नवचयनित पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने और सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी रघुनंदन प्रसाद, सीए पंकज, सदाशिव मिश्रा, जगदम्बा त्रिपाठी, मायाराम रावत, अवधेश सिंह, विकास गुप्ता, लक्ष्मी पाण्डेय, छोटेलाल रावत, मनोज रावत, मोनू रावत, सतीश रावत, राकेश रावत, विनोद रावत, मंजू रावत, वीरेन्द्र रावत, दीपक रावत, अजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अधिवेशन के अंत में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पारख महासंघ आने वाले समय में सामाजिक चेतना,जनजागरूकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर व्यापक स्तर पर कार्य करेगा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का प्रयास करेगा।कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती,सामाजिक समरसता और जनहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें