स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

विकास योजनाओं में लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों पर कार्यवाही होगी

डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने के निर्देश

विकास योजनाओं में लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों पर कार्यवाही होगी

ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की खराब प्रगति पर उपायुक्त उद्योग को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

पायनियर। उरई (जालौन)

मंगलवार को जिलाधिकारी समीर ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में विकास कार्यों व सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा खराब प्रगति वाले विभाग अपनी रैंकिंग में सुधार लाएं।
समीक्षा के दौरान एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) टूलकिट योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग धर्मेंद्र भास्कर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों योजनाओं में तेजी लाकर पात्र लाभार्थियों को समय से लाभान्वित करें।
कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा महिला किसानों के क्लस्टर गठित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिला किसानों को प्रशिक्षण, आधुनिक कृषि तकनीकों और विभागीय योजनाओं से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएं।
किसानों को बागवानी, पॉली हाउस एवं सब्जी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही, वर्षा के दौरान खेतों में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए संयुक्त कार्ययोजना बनाकर जल का कृषि उपयोग सुनिश्चित किया जाए। स्थानीय बाजारों एवं बिक्री केंद्रों को चिह्नित कर किसानों को उनकी उपज के बेहतर विपणन के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
विद्युत विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा खराब ट्रांसफार्मरों को समयसीमा में बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यशालाओं में पर्याप्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध रखने और किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ट्रांसफार्मर देने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, आॅपरेशन कायाकल्प, गोवंश संरक्षण, पशु टीकाकरण, मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे शिवानी सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें