स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

वीनू मांकड़ अंडर-19 ट्रॉफी : उत्तराखंड, केरल और मुंबई ने दर्ज की शानदार जीत

उत्तराखंड के प्रियांशु और मुंबई के आरी का पंजा, केरल के अहमद खान ने जड़ा आतिशी शतक

वीनू मांकड़ अंडर-19 ट्रॉफी : उत्तराखंड, केरल और मुंबई ने दर्ज की शानदार जीत
इकाना स्टेडियम में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले गये मैच में पांच विकेट लेने के बाद जश्न मनाते प्रियांशु फर्त्याल।

रघुबीर शर्मा। लखनऊ 

वीनू मांकड़ अंडर-19 ट्रॉफी में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में उत्तराखंड, केरल और मुंबई ने अपने-अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे अंक हासिल किए। उत्तराखंड ने आंध्र प्रदेश को 11 रन से शिकस्त दी,जबकि केरल ने असम को 252 रन के विशाल अंतर से और मुंबई ने सौराष्ट्र को 7 विकेट से पराजित किया।

उत्तराखंड ने आंध्र प्रदेश को 11 रन से हराया

सुबह इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए पहले मुकाबले में टॉस जीकर बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की पूरी टीम 48.4 ओवरों में 204 रन बनाकर आॅलआउट हो गई। टीम से समर्थ सहवाल ने जुझारू पारी खेलते हुए 56 गेंदों में 5 चौकों की मदद से सर्वाधिक 35 रन बनाए। कप्तान आयुष देशवाल ने 28 और पार्थ द्रविड़ ने 32 रन का योगदान दिया। इसके अलावा प्रियांशु फर्त्याल ने अंतिम ओवरों में 32 गेंदों पर 24 रन बनाकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। आंध्र प्रदेश से साई चरण ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि तोषित यादव और नेल्लापू राजेश ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम की शुरूआत खराब रही। उत्तराखंड के तेज गेंदबाज प्रियांशु फर्त्याल की कातिलाना गेंदबाजी के सामने आंध्र के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे। प्रियांशु ने 5 विकेट चटकाए।आंध्र प्रदेश के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जी. देव प्रमोद ने 72 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 58 रन की नाबाद जुझारू पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा तोषित यादव ने 24 और केएनवी कौशिक ने 21 रन बनाए। पूरी टीम 45.4 ओवरों में 193 रन पर सिमट गई।


केरल ने असम को 252 रनों से किया पराजित
स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड पर खेले गए दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केरल ने निर्धारित 50 ओवर में 377/9 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज अहमद खान ने 61 गेंदों पर 14 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 109 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली। वहीं, रोहित के. आर. ने 50 गेंदों पर 68 रन बनाए, जबकि अमय मनोज ने 56 और थॉमस मैथ्यू ने 52 रन का योगदान दिया। असम की ओर से राहुल टमुलिया ने चार और बैभव बोरा ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम शुरूआत से ही दबाव में रही और 30.5 ओवर में महज 125 रन पर सिमट गई। तुषार रुद्र बोरा ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। केरल से अमय मनोज और एशान कुणाल ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि ऋषिकेश एन. ने दो विकेट लेकर असम की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई और केरल ने 252 रन से बड़ी जीत दर्ज की।


मुंबई ने सौराष्ट्र को 7 विकेट से दी शिकस्त:जीसीआरजी ग्राउंड पर खेले गए एक अन्य मुकाबले में सौराष्ट्र की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में 158 रन पर सिमट गई। रुद्र लखाना ने सर्वाधिक 53 रन बनाए, जबकि आर्यन सौसानी ने 45 रन का योगदान दिया। मुंबई की ओर से आरी गायकवाड़ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि आयुष मंकवाना ने तीन विकेट लेकर सौराष्ट्र की पारी को कम स्कोर पर रोक दिया। 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिनव साहा ने नाबाद 64 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि आयुष मंकवाना ने 29 और अर्जुन गाडोया ने 26 रन का योगदान दिया। मुंबई ने 37.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 159 रन बनाए और मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें