स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बालागंज-लूथापुर को मिली 2.47 किलोमीटर सड़क की सौगात

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बालागंज-लूथापुर को मिली 2.47 किलोमीटर सड़क की सौगात

पायनियर समाचार सेवा। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के वार्ड नं० 33 बालागंज - लूथापुर में क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग को पूरा करते हुए 2.47 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का क्षेत्रवासियों के साथ विधिवत शिलान्यास किया। लंबे समय से क्षेत्रवासी बेहतर सड़क सुविधा की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब धरातल पर साकार होने जा रही है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ ही स्थानीय नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। सड़क, पेयजल, विद्युत, जल निकासी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। कहा कि बेहतर सड़क सुविधा किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारभूत आवश्यकता है। सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा अन्य लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष आशीष रावत, अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, पार्षद जेपी बहुखंडी, पार्षद मनीष नैथानी, पार्षद प्रमोद केष्टवाल, मनीष भट्ट, पूरन खुलबे, विवेक भारती, सिमरन बिष्ट, राजीव डबराल, अर्चना गौड़, सरोज बाला एवं ज्योति जखमोला सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें