वरिष्ठ अधिवक्ता राम सरन यादव की पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने किया नमन

पायनियर संवाददाता।बाराबंकी
जिला मुख्यालय के वरिष्ट अधिवक्ता रहे बाबू राम सरन यादव की पुण्य तिथि जिला बार एसो सभागार में मनाई गई। इस अवसर पर जिला बार एसो अध्यक्ष रमन द्विवेदी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अधिकांश अधिवक्ताओं ने स्व राम शरण यादव के बहुआयामी व्यक्तित्व की प्रशंशा की और उन्हें कानून के प्रकांड विद्वान बताया। पूर्व अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह,पूर्व अध्यक्ष बृजेश कुमार दीक्षित वा बब्बन सिंह तथा एम पी सिंह,महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव,वरिष्ट उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता,अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी,जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व श्रवण सिंह,पूर्व अध्यक्ष राम गोपाल शुक्ला वा रघुराज वर्मा एवं नरेंद्र वर्मा,पूर्व पदाधिकारी नरेश सिंह,सुनीत अवस्थी,सी वी सिंह,शाहीन अख्तर,अशोक वर्मा,हुमायूं नईम खां,अमीनुद्दीन,राकेश त्रिवेदी, देवेन्द्र प्रताप यादव,मदन लाल यादव,सुरेश गौतम,अनूप कल्याणी,रितेष मिश्रा,राम हर्ष यादव,त्रिभुवन यादव,इकबाल राही,शंकर दयाल शर्मा, कासी राम यादव,रामराज यादव,आदि ने विचार व्यक्त कर बाबू राम सरन यादव के व्यक्तित्व को अनुकरणीय बताया।इस अवसर पर कार्यकारिणी के पदाधिकारी,सदस्य , भारी संख्या में अधिवक्ता गण के साथ बाबू जी के दोनो शिक्षक पुत्र अरविन्द यादव वा आलोक यादव भी उपस्थित रहे।अंत में बाबू जी के जूनियर रहे रामहर्ष यादव ने आभार व्यक्त किया। शोक सभा पुण्यतिथि समारोह के तुरन्त बाद 21 अक्टूबर को दिवंगत हुए अधिवक्ता पूर्ण चंद्र शुक्ला की शोक सभा आयोजित कर उन्हे अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।



