स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

नवजात की मौत के बाद सीएचसी में तोड़फोड़, स्टाफ से गालीगलौज

नवजात की मौत के बाद सीएचसी में तोड़फोड़, स्टाफ से गालीगलौज

गुडंबा सीएचसी में प्रसूता के तीमारदार पर शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप, अधीक्षक ने थाने में दी तहरीर

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात की मौत के बाद उसके तीमारदार पर शराब के नशे में स्टाफ से गालीगलौज करने और लेबर रूम के दरवाजे में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। घटना के संबंध में सीएचसी अधीक्षक दीपक सिंह ने गुडंबा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। अधीक्षक की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 10 सितंबर को दोपहर 2:24 बजे प्रसूता (16) को प्रसव के लिए सीएचसी लाया गया था। शाम 6:15 बजे उसका सामान्य प्रसव हुआ।

नवजात की हालत ठीक नहीं होने पर शाम सात बजे उसे वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय, गोलागंज रेफर कर दिया गया। तीमारदार आकाश नवजात को लेकर वहां चला गया और रास्ते मे नवजात की मौत हो गई। आरोप है कि रात करीब 10:15 बजे आकाश शराब के नशे में सीएचसी पहुंचा और प्रसूता को डिस्चार्ज करने के लिए स्टाफ पर दबाव बनाने लगा। स्टाफ ने डिस्चार्ज/लामा की सहमति दिए जाने के बावजूद उसने गालीगलौज शुरू कर दी। इससे अस्पताल के अन्य मरीज भी परेशान हुए।

इसके बाद आरोपी ने लेबर रूम के दरवाजे में तोड़फोड़ कर उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और प्रसूता को लेकर अस्पताल से चला गया। सीएचसी अधीक्षक दीपक सिंह ने तहरीर में सरकारी भवन में तोड़फोड़ और मेडिकल स्टाफ से दुर्व्यवहार को गंभीर अपराध बताते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुडम्बा थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें