स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

भारतीय टीम में आने के बाद से ही पदार्पण के लिये तैयार था वैभव सूर्यवंशी: कोटक

भारतीय टीम में आने के बाद से ही पदार्पण के लिये तैयार था वैभव सूर्यवंशी: कोटक

नॉटिंघम। भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम में चुने जाने के बाद से ही वैभव सूर्यवंशी पदार्पण के लिये तैयार था और टीम प्रबंधन इस युवा बल्लेबाज को तैयार करने के लिये कोई खास रणनीति नहीं अपना रहा था। 15 वर्ष 99 दिन की उम्र में सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पदार्पण किया। कोटक ने तीसरे टी20 से पहले पत्रकारों से कहा कि टीम में चुने जाने के बाद से ही वह पदार्पण के लिये तैयार था। ऐसा नहीं है कि वह पिछले मैच में ही तैयार हुआ।

उन्होंने कहा कि हमारे लिये यही अहम था कि वह जैसा आज तक खेलता आया है, वैसे ही खेले। कोई खास निर्देश उसे नहीं दिये गए कि यह करना है या यह नहीं करना है। कोटक ने कहा कि नये कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ और हार्दिक पंड्या जैसे हरफनमौला के बिना भारतीय टीम बदलाव के दौर में है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास तीनों विभागों बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन करना है। पिछले विश्व कप से अगले दो साल में होने वाले विश्व कप तक, उससे आगे के स्तर पर कैसे पहुंचा जाये क्योंकि हर टीम प्रदर्शन बेहतर करने की कोशिश में लगी है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में हम कोई श्रृंखला नहीं हारे थे। हमने टी20 विश्व कप, टी20 एशिया कप जीता लेकिन तीन मैच हारने के बाद लोग कहने लगे कि हम हार रहे हैं। यह खेल का स्वभाव है। कई बार बदलाव का दौर होता है। नया कप्तान है, हार्दिक टीम में नहीं है और तीन चार नये खिलाड़ियों को मौका देने की कोशिश है। हारना नहीं चाहिये था लेकिन ऐसा होता है। हमारी टीम का प्रयास प्रदर्शन बेहतर करते रहना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें