स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

उत्तराखंड कांग्रेस में ‘टेबल वॉर’, हर दो दिन में बदल जाती है दिशा

उत्तराखंड कांग्रेस में ‘टेबल वॉर’, हर दो दिन में बदल जाती है दिशा

महिला प्रवक्ताओं के बीच खींचतान की चर्चा

मीडिया कक्ष की एक टेबल बनी चर्चा का विषय


देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय का मीडिया कक्ष इन दिनों एक अनोखी वजह से चर्चा में है। यहां रखी एक टेबल की दिशा हर दो दिन में बदल जाती है। वजह कांग्रेस की दो महिला प्रदेश प्रवक्ताओं की अलग-अलग पसंद बताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

दरअसल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रवक्ताओं के लिए अलग-अलग दिनों में मीडिया से संवाद की जिम्मेदारी तय कर रखी है। सोमवार और मंगलवार को प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हैं, जबकि बुधवार और बृहस्पतिवार को डॉ. प्रतिमा सिंह मीडिया से संवाद करती हैं।

मीडिया कक्ष में प्रवक्ताओं के लिए एक ही टेबल उपलब्ध है। बताया जाता है कि गरिमा दसौनी वास्तु के अनुसार टेबल को पूर्व दिशा की ओर कर देती हैं। वहीं, डॉ. प्रतिमा सिंह दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठना पसंद करती हैं। इसके चलते टेबल की दिशा बदलती रहती है और यह व्यवस्था पार्टी के भीतर चर्चा का विषय बन गई है।

पार्टी ने बताया सामान्य व्यवस्था

मामले पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने प्रवक्ताओं का बचाव किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक प्रमुख राजनीतिक दल है और पार्टी का पक्ष रखने के लिए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जाती है। मीडिया कक्ष में प्रवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था इसी उद्देश्य से की गई है।

उन्होंने टेबल की दिशा बदलने को राजनीतिक विवाद मानने से इनकार किया। उनके मुताबिक, प्रवक्ता अपनी सुविधा के अनुसार टेबल की दिशा तय करते हैं और इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, कांग्रेस मुख्यालय में टेबल की दिशा को लेकर होने वाली यह कवायद अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गई है। 

एक ओर कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है, वहीं दूसरी ओर पार्टी मुख्यालय में प्रवक्ताओं के बीच समन्वय को लेकर उठ रही चर्चाएं भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें