स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

यूटीटी सीजन-7: दबंग दिल्ली टीटीसी ने पुणे को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

यूटीटी सीजन-7: दबंग दिल्ली टीटीसी ने पुणे को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
गोवा। चैटजीपीटी द्वारा संचालित बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7 में गुरुवार को दबंग दिल्ली टीटीसी ने पीबीजी पुणे जगुआर्स को 10-5 से हराकर चौथे और अंतिम सेमीफाइनल स्थान पर कब्जा कर लिया। पूर्व चैंपियन दिल्ली अब शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में लीग चरण में अपराजित रही डेम्पो गोवा चैलेंजर्स से भिड़ेगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में शनिवार को एचवीआर कोलकाता थंडरब्लेड्स का सामना गत विजेता यू मुंबई टीटी से होगा।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मारिया जियाओ ने महिला एकल और मिश्रित युगल में शानदार जीत दर्ज कर दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं कप्तान साथियान ज्ञानसेकरण ने एक बार फिर आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया और सेमीफाइनल का टिकट पक्का कराया। मुकाबले की शुरुआत पुणे ने ओमर अस्सार की जीत से की, लेकिन इसके बाद दिल्ली ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर मैच पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया।
टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में तथा नीरज बजाज और वीटा दानी द्वारा प्रोमोट किए जा रहे बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7 में दुनिया भर के 42 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 14 ओलंपियन शामिल हैं। टूर्नामेंट भारतीय टेबल टेनिस को मजबूत बनाने के लिए उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा और सालभर चलने वाली विकास पहलों को भी बढ़ावा दे रहा है।
पुणे ने दमदार शुरुआत करते हुए ऑल-इजिप्शियन मुकाबले में ओमर अस्सार ने यूसेफ अब्देलअज़ीज़ को 2-1 से हराया। इसके बाद दिल्ली ने जोरदार वापसी की। मारिया जियाओ ने पृथिका पावाडे को सीधे गेमों में हराया और फिर साथियान ज्ञानसेकरण के साथ मिलकर मिश्रित युगल में अनिर्बान घोष और दिया चिताले की जोड़ी को 3-0 से मात देकर दिल्ली को मजबूत बढ़त दिलाई।
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को नौ गेम जीतने की जरूरत थी और ऐसे में साथियान ने कप्तानी पारी खेलते हुए स्नेहित सुरवज्जुला को 2-1 से हराकर दिल्ली की सेमीफाइनल में जगह पक्की कर दी। हालांकि तीसरे गेम में स्नेहित की जीत के कारण दिल्ली चौथे स्थान से ऊपर नहीं पहुंच सकी और अब उसका सामना अपराजित डेम्पो गोवा चैलेंजर्स से होगा। मुकाबले के अंतिम महिला एकल में दिया चिताले ने सुतिर्था मुखर्जी को 2-1 से हराकर पुणे के अभियान का जीत के साथ समापन किया।
साथियान ज्ञानसेकरण को शानदार प्रदर्शन के लिए चैटजीपीटी मैचआईक्यू प्लेयर ऑफ द टाई और इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई चुना गया। मारिया जियाओ को फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई का सम्मान मिला, जबकि पृथिका पावाडे ने बिसलेरी शॉट ऑफ द टाई पुरस्कार जीता।
बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स खेल (हिंदी), स्टार स्पोर्ट्स तमिल 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स तमिल 3 एचडी पर किया जा रहा है, जबकि जियोहॉटस्टार पर हिंदी, तमिल और अंग्रेजी में लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।
अंतिम स्कोर :
 
दबंग दिल्ली टीटीसी 10-5 पीबीजी पुणे जगुआर्स
  •  यूसेफ अब्देलअज़ीज़, ओमर अस्सार से 1-2 (8-11, 8-11, 11-8) से हारे
  •  मारिया जियाओ ने पृथिका पावाडे को 3-0 (11-7, 11-10, 11-7) से हराया
  •  साथियान ज्ञानसेकरण/मारिया जियाओ ने अनिर्बान घोष/दिया चिताले को 3-0  (11-8, 11-4, 11-4) से हराया
  •  साथियान ज्ञानसेकरण ने स्नेहित सुरवज्जुला को 2-1 (11-8, 11-10, 6-11) से हराया
  •  सुतिर्था मुखर्जी दिया चिताले से 1-2 (11-10, 10-11, 8-11) से हराया
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें