स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

यूपी टी-20 सीज़न-4 का आगाज़ 14 अगस्त से, पहली बार दो शहर में होगा आयोजन

यूपी टी-20 सीज़न-4 का आगाज़ 14 अगस्त से, पहली बार दो शहर में होगा आयोजन

कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक रविवार को संपन्न हुई, जिसमें यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण के आयोजन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उनके सतत मार्गदर्शन, सहयोग एवं खेल के विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप यूपी टी-20 लीग का आयोजन पहली बार दो शहरोंलखनऊ और कानपुर में किया जा रहा है।

यह निर्णय उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के विस्तार, खेल अवसंरचना के बेहतर उपयोग तथा अधिक से अधिक क्रिकेट प्रेमियों तक लीग की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।बैठक में प्रतियोगिता के कार्यक्रम, आयोजन स्थल, खिलाड़ियों की नीलामी, प्रतियोगिता संचालन, प्रतिभा विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रमुख निर्णय

  • यूपी टी-20 सीजन-4 का आयोजन 14 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक होगा।
  • लगभग 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 13 डबल हेडर और 8 सिंगल हेडर मैच दिवस शामिल होंगे।
  • प्रतियोगिता का पहला चरण भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित होगा, जहां 13 मैच दिवसों में 22 मुकाबले खेले जाएंगे।
  • दूसरा चरण ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में आयोजित होगा, जहां 11 मैच दिवसों में 12 मुकाबले खेले जाएंगे।
  • टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह एवं पहला मुकाबला लखनऊ में, जबकि फाइनल मुकाबला और समापन समारोह कानपुर में आयोजित होगा।
  • यूपी टी-20 सीजन-4 की मिनी ऑक्शन 24 जुलाई को आगरा में आयोजित की जाएगी, जिसमें छह फ्रेंचाइज़ियों के लिए 45 खिलाड़ियों के स्लॉट उपलब्ध होंगे।
  • गवर्निंग काउंसिल ने रिटेंशन नियम, खिलाड़ी चयन प्रक्रिया, कैचमेंट एरिया ड्राफ्ट, सपोर्ट स्टाफ चयन दिशा-निर्देश तथा मिनी ऑक्शन नियमों को मंजूरी दी, जिससे प्रतियोगिता में पारदर्शिता, निष्पक्षता और पेशेवर व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
  • स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कैचमेंट एरिया मॉडल को पूर्ववत जारी रखा जाएगा, जिससे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना यूपी टी-20 लीग के ब्रांड एंबेसडर बने रहेंगे। लीग का आधिकारिक एंथम खिलाड़ी यहाँ बनता है भी इस संस्करण में जारी रहेगा।
  • खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष भी 3 करोड़ की कुल पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। विजेता टीम को 1 करोड़, उपविजेता को 60 लाख, जबकि अन्य शीर्ष टीमों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

हर बाउंड्री, एक नई हरियाली’ अभियान

यूपी टी-20 सीजन-4 के माध्यम से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने खेल को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए एक विशेष पर्यावरणीय अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। हर बाउंड्री, एक नई हरियाली अभियान के तहत पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए प्रत्येक चौके और प्रत्येक छक्के के बराबर संख्या में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वृक्षारोपण किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य क्रिकेट के रोमांच को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना, हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण में योगदान देना तथा युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के माध्यम से यूपी टी-20 लीग केवल खेल का उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का भी माध्यम बनेगी।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का उद्देश्य यूपी टी-20 लीग के माध्यम से देश के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना, उन्हें प्रतिस्पर्धी वातावरण देना तथा उत्तर प्रदेश को भारतीय क्रिकेट प्रतिभाओं का अग्रणी केंद्र बनाना है।पिछले तीन सफल संस्करणों के अनुभव के आधार पर चौथे संस्करण को अब तक का सबसे भव्य, सुव्यवस्थित और प्रतिस्पर्धात्मक आयोजन बनाने की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें