स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

यूपी टी-20 ट्रॉफी टूर पहुंचा गुरुकुल एकेडमी, सिद्धार्थ यादव ने छात्रों को दिया मेहनत का मंत्र

यूपी टी-20 ट्रॉफी टूर पहुंचा गुरुकुल एकेडमी, सिद्धार्थ यादव ने छात्रों को दिया मेहनत का मंत्र

लखनऊ, खेल संवाददाता। यूपी टी-20 लीग सीजन -4 के विशेष ट्रॉफी टूर अभियान का कारवां शनिवार को गुरुकुल एकेडमी, भूतनाथ पहुंचा।यहां प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ पहुंचे गोरखपुर लायंस के युवा बल्लेबाज सिद्धार्थ यादव ने स्टूडेंट्स से संवाद किया और उन्हें अपने क्रिकेट सफर के अनुभवों के साथ सफलता के लिए लगातार मेहनत, अनुशासन और प्रतिबद्धता का संदेश दिया। इस अवसर पर गुरुकुल एकेडमी, भूतनाथ की प्रधानाचार्या सुश्री अनुरीता बख्शी भी मौजूद रहीं।

यूपी टी-20 लीग की प्रतिष्ठित ट्रॉफी को अपने बीच देखकर स्टूडेंट्स में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने ट्रॉफी को करीब से देखा, उसके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सिद्धार्थ यादव से क्रिकेट तथा उनके खेल सफर से जुड़े कई सवाल पूछे। कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स में यूपी टी-20 लीग की प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाने को लेकर भी खासा उत्साह रहा।इस दौरान एक स्टूडेंट ने सिद्धार्थ यादव से पूछा कि सफलता के पीछे टैलेंट ज्यादा महत्वपूर्ण है या हार्डवर्क। इसके जवाब में सिद्धार्थ ने हार्डवर्क, डिसिप्लिन और कमिटमेंट को सफलता की अहम कुंजी बताया।

सिद्धार्थ ने समझाया कि प्रतिभा निश्चित रूप से जरूरी है, लेकिन उसे सफलता में बदलने के लिए लगातार मेहनत करना, अनुशासन के साथ अपनी तैयारी और दिनचर्या पर कायम रहना तथा अपने लक्ष्य के प्रति पूरी प्रतिबद्धता रखना जरूरी है। यही चीजें किसी खिलाड़ी को आगे बढ़ने और लगातार बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती हैं।सिद्धार्थ यादव गोरखपुर लायंस के मध्यक्रम बल्लेबाज हैं और भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह वर्ष 2022 में यश ढुल की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी रहे हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए उनके साथ बातचीत अपने क्रिकेट सफर को करीब से जानने का खास अवसर रही।

गौरतलब है कि यूपी टी-20 लीग के ट्रॉफी टूर अभियान का उद्देश्य लीग के रोमांच को युवाओं के करीब ले जाने के साथ उन्हें क्रिकेट खिलाड़ियों के अनुभवों से रूबरू कराना है। इस पहल के तहत लखनऊ के प्रमुख स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ट्रॉफी पहुंचाई जा रही है, जहां स्टूडेंट्स को खिलाड़ियों से संवाद करने और क्रिकेट को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें