स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

यूपी टी-20 लीग : युवराज सिंह की 91 रन की तूफानी पारी, काशी रुद्रास ने कानपुर को दिया 168 रन का लक्ष्य

यूपी टी-20 लीग : युवराज सिंह की 91 रन की तूफानी पारी, काशी रुद्रास ने कानपुर को दिया 168 रन का लक्ष्य

लखनऊ । साहब युवराज सिंह की 91 रन की विस्फोटक पारी के दम पर पिछली विजेता काशी रुद्रास ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के गुरुवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाए।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दिन के दूसरे मैच कानपुर के कप्तान समीर रिजवी ने टॉस जीतकर काशी रुद्रास को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों – अभिषेक गोस्वामी (7), कप्तान करन शर्मा (8) और विकेटकीपर बल्लेबाज उपेन्द्र यादव (8) के विकेट महज 37 रन पर गंवा दिए।

शुरुआती झटकों के बाद साहब युवराज सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सूझबूझ और आक्रामक शॉट का नजारा पेश करते हुए 56 गेंदों पर 91 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। साहब युवराज ने शुभम चौबे (18 रन, 24 गेंद) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 64 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।

अंतिम ओवरों में अर्नव बालियान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज़ 12 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन जोड़े, जिससे काशी रुद्रास ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कानपुर सुपर स्टार्स की ओर से अजय कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा विनीत पंवार, अंकुर शर्मा, शुभम मिश्रा व यशोवर्धन सिंह को एक-एक विकेट मिले।

 

इससे पहले मैच की औपचारिक शुरुआत हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रंगनाथ पाण्डेय ने पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। रिटायर्ड जस्टिस रंगनाथ पाण्डेय ने कहा कि यूपी टी-20 लीग युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच दे रही है। इस तरह के आयोजन प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यूपी टी-20 लीग के दूसरे मुकाबले की औपचारिक शुरुआत घंटा बजाकर करते हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रंगनाथ पाण्डेय।

 

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग के मुकाबलों में लगातार बढ़ता रोमांच खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धी क्षमता को दर्शाता है। हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच और सुविधाएं मिलती रहें।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह,फतेहपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सैफुद्दीन, सुल्तानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव असद अहमद, वाराणसी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जमाल अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें