स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट : सीएएल पर्पल, यूथ क्लब,आर्यावर्त, व्हाइट और ब्लू इंटरनेशनल की शानदार जीत

अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट : सीएएल पर्पल, यूथ क्लब,आर्यावर्त, व्हाइट और ब्लू इंटरनेशनल की शानदार जीत
  • सिराज खान मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट

लखनऊ ( पायनियर खेल संवाददाता)। सिराज खान मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सीएएल पर्पल, यूथ क्रिकेट क्लब, आर्यावर्त क्रिकेट एकेडमी, सीएएल व्हाइट और ब्लू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक प्राप्त किए।

  • यशवर्धन सिंह नेगी के शतक से सीएएल पर्पल ने सीएएल ब्राउन को 182 रन से रौंदा : सूर्या ग्राउंड पर खेले गए मैच में सीएएल पर्पल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट खोकर 276 रन बनाए। कप्तान यशवर्धन सिंह नेगी ने 84 गेंदों पर 100 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि उत्कर्ष यादव ने 80 रन बनाए।अखिलेश अवस्थी और सौरभ चौधरी ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में सीएएल ब्राउन की टीम 22.4 ओवरों में महज 94 रन पर ढेर हो गई। ​शिवांश गुप्ता ने तीन विकेट लिए। यशवर्धन सिंह नेगी को मैन ऑफ द मैच मिला।
  • रुद्र यादव के नाबाद 119 रन, सीएएल व्हाइट ने सीएएल ब्लैक को 127 रनों से दी करारी शिकस्त : प्लेफिट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सीएएल व्हाइट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 7 विकेट पर 249 रन बनाए। टीम से रुद्र यादव ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 86 गेंद पर नाबाद 119 रन की पारी खेली। सीएएल ब्लैक से मोहम्मद वासिफ सिद्दीकी ने 3 विकेट लिए। जवाब में सीएएल ब्लैक की टीम 17.4 ओवरों में 8 विकेट खोकर 95 ही बना सकी। अंश सिंह ने सर्वा​धिक 45 रन बनाए। सीएएल व्हाइट से शिवा और कार्तिक मिश्रा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए। रुद्र यादव को मैन ऑफ द मैच मिला।
  • आदित्य के 93 व क‍पिल गोस्वामी के 112 रन, यूथ क्रिकेट क्लब ने राकोन स्पोर्ट्स को 213 रन से हराया : ब्लेज विलो गोसाईगंज मैदान पर खेले गए मुकाबले में यूथ क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 5 विकेट पर 296 रन बनाए। आदित्य अग्रवाल ने 89 गेंदों पर 93 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कपिल के. गोस्वामी ने 88 गेंदों पर 112 रन बनाए। जवाब में राकोन स्पोर्ट्स क्लब की टीम 13.3 ओवरों में मात्र 83 रन पर आलआउट हो गई। यूथ क्लब से मोहम्मद साहिल ने 6 विकेट झटके। आदित्य अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच मिला।
  • ऋषित सिंह के नाबाद 69 रन,आर्यावर्त क्रिकेट एकेडमी ने यूनिटी क्लब को 9 विकेट से दी शिकस्त : आर्यावर्त क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में यूनिटी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवरों में सभी विकेट खोकर 96 रन बनाए।हार्दिक दुबे ने 25 रन और आरव नौटियाल ने 22 रन बनाए। आर्यावर्त एकेडमी से उत्कर्ष पाल ने 4 विकेट और कुश अग्र निगम ने 3 विकेट लिए। जवाब में आर्यावर्त क्रिकेट एकेडमी ने सिर्फ 7.2 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की, जिसमें ऋषित सिंह ने 31 गेंद में नाबाद 69 रन बनाए। उत्कर्ष पाल मैन ऑफ द मैच रहे।
  • मयंक राय के 5 विकेट की बदौलत ब्लू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब ने कूह स्पोर्ट्स को 99 रन से हराया : एसएआर ग्राउंड पर खेले गए मैच में ब्लू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 9 विकेट खोकर 188 रन बनाए, जिसमें  नितीश कुमार ने सर्वाधिक 42 रन और रूद्रप्रकाश ने 236 रन बनाए। कूह स्पोर्ट्स से हर्ष पटेल, प्रनय गुप्ता और तेजस्व राजपूत ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में कूह स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम 20.3 ओवरों में सिर्फ 89 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्लू इंटरनेशनल के मयंक राय ने महज 13 रन देकर 5 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच बने। दिग्विजय सिंह को दो विेकेट लिए।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें