स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

उड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटन

उड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटन

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ।  चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों के आवागमन को सुगम बनाने और उड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का विकास किया जा रहा है। इसी को लेकर बुधवार को 2,864 मीटर लंबे टैक्सी ट्रैक के 804 मीटर के प्राथमिकता वाले हिस्से का उद्घाटन किया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यह हिस्सा बुधवार रात 12 बजे से विमानों के परिचालन के लिए उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि परियोजना का शेष कार्य पूरा होने के बाद मार्च 2027 के अंत तक उसका उद्घाटन किए जाने की योजना है। 

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के समन्वय से विकसित किए जा रहे इस टैक्सी ट्रैक से विमानों के संचालन में तेजी आने की उम्मीद है। इसके शुरू होने से लैंडिंग के बाद विमानों को रनवे पर अधिक देर तक रुकने के बजाय सीधे टैक्सी ट्रैक पर लाया जा सकेगा। इससे रनवे पर विमानों के रहने का समय कम होगा और अन्य उड़ानों के संचालन में भी सहूलियत मिलेगी।

गौरतलब है कि लखनऊ एयरपोर्ट से नियमित वाणिज्यिक उड़ानों के अलावा सामान्य विमानन और गैर-निर्धारित उड़ानों का भी संचालन होता है। खराब मौसम या परिचालन संबंधी व्यवधानों के दौरान दूसरी जगहों से डायवर्ट होकर आने वाली उड़ानों के लिए भी यह एयरपोर्ट महत्वपूर्ण है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक समानांतर टैक्सी ट्रैक से एयरपोर्ट की परिचालन क्षमता बढ़ने के साथ भविष्य में बढ़ते हवाई यातायात को संभालने में भी मदद मिलेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें