स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

पायनियर संवाददाता। जौनपुर

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में अध्ययनरत एमबीए (बिजनेस इकोनॉमिक्स) के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विभाग के छात्र हर्ष तिवारी का चयन सीजीएमपी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के नोएडा स्थित मुख्य कार्यालय में एचआर एग्जीक्यूटिव (HR Executive) पद पर हुआ है। उन्हें 4.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज प्रदान किया गया है। इसी क्रम में विभाग की छात्रा काजल साहू का चयन एचडीएफसी बैंक में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव (Customer Care Executive) पद पर हुआ है। उन्हें 4 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज प्राप्त हुआ है। चयन के उपरांत उनका प्रशिक्षण मोहाली में आयोजित किया जाएगा।

 

दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय एवं विभाग का नाम गौरवान्वित हुआ है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. मानस पाण्डेय, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. निशा पाण्डेय तथा डॉ. अंजनी तिवारी ने हर्ष तिवारी एवं काजल साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों की इस सफलता से विभाग के अन्य छात्रों में भी उत्साह और खुशी का माहौल है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें