स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मोहर्रम पर शरबत वितरण के दौरान छज्जा गिरने से दो मासूमों की मौत, आठ घायल 

मोहर्रम पर शरबत वितरण के दौरान छज्जा गिरने से दो मासूमों की मौत, आठ घायल 

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत महोना के पकरिया मोहल्ले में मोहर्रम के अवसर पर शर्बत वितरण के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गम में डुबो दिया। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले अली (12)पुत्र कासिम एवं अरमान (12) पुत्र इमरान को शनिवार को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दोनों मासूमों के जनाजे में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोग शामिल हुए। गमगीन माहौल में हर आंख नम थी,जबकि परिजनों की चीख-पुकार ने सभी को भावुक कर दिया।

मृतक अरमान
मृतक अली

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे पकरिया मोहल्ला में एक मकान के छज्जे से मोहर्रम के अवसर पर लोगों को शर्बत वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया और उसके नीचे खड़े लोग मलबे की चपेट में आ गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया,जबकि सूचना मिलते ही इटौंजा पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को तत्काल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, बीकेटी पहुंचाया गया।

घटना की सूचना पर डीसीपी लखनऊ उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी एवं सहायक पुलिस आयुक्त (बीकेटी) विकास कुमार पांडेय तत्काल घटनास्थल पहुंचे और दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना, चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली तथा अधीनस्थ को घटना की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने अली और अरमान को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में अजमल (7)पुत्र जक्की, जियान(3) पुत्र हबीब, सना (30) पत्नी शरीफ, मोहम्मद हसीब (42) पुत्र सफीक तथा जियाउल (30) पुत्र हामिद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया,जहां उनका इलाज जारी है। इसके अतिरिक्त रूसीदा पुत्री लियाकत अली का उपचार सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, बीकेटी में चल रहा था। वहीं दाऊद(12) पुत्र शादाब तथा अब्दुल वजूद (10) पुत्र शादाब को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

शनिवार को दोनों मासूमों का जनाजा निकाला गया,अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। पूरे महोना में सन्नाटा पसरा रहा और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध नजर आया। लोगों ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की। पुलिस का कहना है कि छज्जा गिरने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें