स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

वीर भरत तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, संविधान के रास्ते समाज सेवा का दिया संदेश

वीर भरत तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, संविधान के रास्ते समाज सेवा का दिया संदेश

ए के दुबे

लखनऊ। जर्नलिस्ट मीडिया प्रेस एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को यूपी प्रेस क्लब  लखनऊ में राष्ट्र प्रेम के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर भरत तिवारी की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर साहित्यिक आयोजन ‘कविताई 3.0’ का भी आयोजन हुआ, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से समसामयिक विषयों को स्वर दिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने कहा कि भरत तिवारी जैसा राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का जज़्बा अडिग होना चाहिए, लेकिन उसके लिए हथियार नहीं, बल्कि कानून और संविधान का मार्ग अपनाना आवश्यक है। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनहित याचिका, सूचना का अधिकार (आरटीआई), शांतिपूर्ण आंदोलन, अनशन और अन्य संवैधानिक माध्यमों के जरिए अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने पर जोर दिया।

 

वक्ता ओम मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में जब राजनीति जातीय मुद्दों के इर्द-गिर्द सिमटती जा रही है, ऐसे दौर में भरत तिवारी का जीवन समाज और राष्ट्र को जातीय सीमाओं से ऊपर उठकर देखने की प्रेरणा देता है। काव्य गोष्ठी में कवि योगेश शुक्ल ने अपनी कविता “क्या आम जन से वोट लेते, फिर उन्हीं को चोट देते” प्रस्तुत कर समकालीन राजनीतिक परिस्थितियों पर कटाक्ष किया। वहीं कुलदीप शुक्ला ने “राष्ट्रवाद के बल पर ही तुमने सत्ता पाई है, गीदड़ भभकी से मत डरना, जग में बहुत हँसाई है” रचना सुनाकर श्रोताओं की सराहना बटोरी। कवि अनुराग मिश्र ‘राग’ ने “तारीखें तारीखें, देती अदालत और पैरों में छाले हैं” कविता के माध्यम से न्याय व्यवस्था की चुनौतियों को स्वर दिया। कार्यक्रम में ज्ञान प्रकाश आकुल की समकालीन कविता “बिना किसी अपराध श्रवण को मार दिया सम्राट ने” पर भी चर्चा हुई।

 

कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक रामानंद शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर पांडे, प्रदेश महामंत्री अश्वन वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश तिवारी, शीलादित्य पांडे, डॉ. मनोहर गुप्ता तथा मनोज शेखर गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी, पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में वीर भरत तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें