स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

ट्रांस एसीएनआर समेत नौ कंपनियों ने सेबी में आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए

ट्रांस एसीएनआर समेत नौ कंपनियों ने सेबी में आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए

नयी दिल्ली। ट्रांस एसीएनआर सॉल्यूशंस और महाराष्ट्र आॅयल एक्सट्रैक्शंस समेत नौ कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं। ये कंपनियां कारोबार विस्तार, कर्ज चुकाने और अन्य कारोबारी जरूरतों के लिए पूंजी जुटाना चाहती हैं। ट्रांस एसीएनआर सॉल्यूशंस ने गोपनीय प्रक्रिया के तहत दस्तावेज जमा किए हैं, जबकि महाराष्ट्र आॅयल एक्सट्रैक्शंस, जगजीत एग्री इंजीनियरिंग, जय पार्वती फोर्ज, कूलकिंग इंडस्ट्रीज इंडिया, साई इन्फिनियम, एसजी एनकॉन, माउंट एवरेस्ट ब्रूअरीज और अल्ट्रावाइब्रेंट इंटिग्रेटेड एनर्जी ने सेबी के पास सामान्य तरीके से मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं।

इन कंपनियों ने 21 से 26 सितंबर के बीच दस्तावेज दाखिल किए। प्रस्तावित आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल कारोबार विस्तार, कार्यशील पूंजी की जरूरतों, कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। महाराष्ट्र आॅयल एक्सट्रैक्शंस ने 370 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करने और प्रवर्तकों द्वारा 2.14 करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का प्रस्ताव रखा है। जगजीत एग्री इंजीनियरिंग, जय पार्वती फोर्ज और कूलकिंग इंडस्ट्रीज इंडिया ने क्रमश: 300 करोड़ रुपये, 300 करोड़ रुपये और 300 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है। इन कंपनियों ने प्रवर्तकों द्वारा शेयरों की बिक्री पेशकश भी प्रस्तावित की है। 

साई इन्फिनियम ने 280 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है, जबकि एसजी एनकॉन, माउंट एवरेस्ट ब्रूअरीज और अल्ट्रावाइब्रेंट इंटिग्रेटेड एनर्जी ने भी नए शेयरों और कुछ मामलों में बिक्री पेशकश के जरिये पूंजी जुटाने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा, जेएसडब्ल्यू वन प्लेटफॉर्म्स और अनमोल इंडस्ट्रीज समेत 11 कंपनियों ने भी पिछले कुछ दिनों में सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें