स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कर अपराधियों पर कसें शिकंजा : एसपी

लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कर अपराधियों पर कसें शिकंजा : एसपी
-सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध गोष्ठी में एनपी सिंह ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, यक्ष ऐप पर अपराधियों का रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश
शामली। पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार को पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने, अनसुलझे मामलों का खुलासा करने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।एसपी ने गैंगस्टर, गुंडा और गैंग पंजीकरण की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। उन्होंने भारतीय दंड संहिता और बीएनएस के तहत दर्ज अपराधों की मासिक समीक्षा की। महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति-जनजाति से संबंधित अपराधों और निरोधात्मक कार्रवाई की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने यक्ष ऐप पर अपराधियों के डिजिटल अभिलेखीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया को नियमित रूप से अपडेट रखने पर जोर दिया। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर, वांछित, सक्रिय और अन्य चिन्हित अपराधियों की सूचनाएं अद्यतन करने तथा बीट स्तर पर उनकी गतिविधियों की प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। बीट पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए ऐप की तकनीकी सुविधाओं का प्रभावी उपयोग करने को कहा।एसपी ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। आमजन को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने तथा साइबर शिकायतों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण की समीक्षा करते हुए एसपी ने लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को शालीनता से सुनकर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाए। थानों पर आने वाले आगंतुकों, फरियादियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विनम्र व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों में अपहृताओं की शीघ्र बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं और शिकायतों की नियमित निगरानी करने तथा भ्रामक सूचनाओं के संबंध में समय से तथ्यात्मक और अधिकृत जानकारी जारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने और शासन के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने पर भी जोर दिया। मासिक अपराध गोष्ठी से पूर्व पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें